जैतहरी: वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी दुर्घटना टली, कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग
अनूपपुर। वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लदी एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही जैतहरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।