आरा नगर निगम में डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के तमाम वार्ड पार्षद, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। सरोज सिंह ने उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।