मंदसौर: इकलौते बेटे को छीन ले गई रॉन्ग साइड की लापरवाही, दीवार से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
मंदसौर शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित डी-मार्ट के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय दिलीप पटेल की जान चली गई। बताया जा रहा है कि घर लौट रहे दिलीप की बाइक अचानक रॉन्ग साइड से आई स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई।