सिवनी मालवा: सिवनी मालवा में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, विधायक और पुलिस प्रशासन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
सिवनी मालवा में 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सुबह से ही ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस थाने में थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने सुबह 7.30 बजे तिरंगा फहराया, जिसे पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। साथ ही कार्यक्रम में विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान