गिरिडीह: जेल से रिहा होते ही चार आरोपी फिर गिरफ्तार, नगर निगम चुनाव हिंसा मामले में पुलिस ने भेजा जेल।
पचम्बा थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए गिरिडीह सेन्ट्रल जेल से रिहा हुए चार आरोपियों को दबोच लिया और शुक्रवार को 1 बजे सिविल कोर्ट में पेश कर फिर से सभी को सेंट्रल जेल भेज दिया।दरअसल मामला नगर निगम चुनाव 2026 से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है किनगर निगम चुनाव के दौरान आजाद नगर में गोलीबारी हुई थी जिसमें एक की मौत हो गयी थी।