जुलाना: राजगढ़ गांव के शहीद की पत्नी मुख्यमंत्री से चाय पर करेंगी चर्चा
Julana, Jind | Nov 29, 2025 जुलाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के शहीद सिपाही जिले सिंह की पत्नी रामवती 29 नवंबर को हिसार कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी से चाय पर चर्चा करेंगी। कार्यक्रम में रामवती आर्मी कमांडर से भी मुलाकात करेंगी। सिपाही जिले सिंह 1963 में जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।1965 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई में वह शहीद हो गए।