राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में संबल योजना के हितग्राहियों को वितरित की गई सहायता राशि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के 294 हितग्राहियों के खातों में 6.48 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूल सिंह तंवर, श्रम पदाधिकारी सौरव कुमार गुप्ता श्रम निरीक्षक मनोज कुमार चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।