धमतरी: 14 जून को गंगरेल बांध में भव्य साइकिल रेसिंग का आमंत्रण, मुख्यमंत्री ने भी किया समर्थन
गंगरेल बांध में 14 जून को आयोजित होने वाली साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव और अध्यक्ष अरुण सर्वा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित केंद्रीय और राज्य मंत्रीगण को आमंत्रित किया। सभी ने आयोजन की प्रशंसा की और युवाओं के लिए इसे प्रेरणादायक बताया।