सिंगाही कस्बे में गुजरात एटीएस की छापेमारी के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। गुजरात एटीएस के द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आतंकियों में शामिल संदिग्ध सुहेल खान के घर से बरामद काले कपड़े को प्रारंभिक जांच में आतंकवादी संगठनों के प्रतीकों से मिलता-जुलता बताया गया है। हालांकि इसकी अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।