सिलाव: नशे की हालत में करियाना और भवानी बिगहा से दो लोगों को सिलाव पुलिस ने किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jul 4, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करियाना गांव निवासी मदन मांझी और भवानी बिगहा निवासी सुजीत सिंह है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सिलाव थानाध्याक्ष ने बताया की मदन मांझी और सुजीत सिंह को नशे की हालत में पकड़कर जांच कराया गया जिसमें दोनो के शराब पीने की पुष्टि हुई है। दोनो आरोपियों को न्यायालय भेजा जारहा है।