सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने कड़ाह डीह से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Jul 1, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कड़ाह डीह निवासी जूंगी मांझी का पुत्र राजेन्द्र मांझी है। सिलाव थाना ध्याक्ष ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया की राजेन्द्र मांझी को नशे की हालत में कड़ाह डीह गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।