आजसू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आजसू महासचिव ने नाइजर से अपहृत झारखंड के पांच मजदूर सुरक्षित भारत वापसी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के पांचों भारतीय मजदूर सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं।