पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी संजीव कुमार जौहरी ने बताया कि वह तहसील में दस्तावेज लेखन का कार्य करते हैं। उनका पुत्र नीलेश जौहरी मोहल्ला कायस्थान स्थित शान्तीपुरम गेट के सामने अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि मोहल्ले के ही तीन युवक दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए दुकान का सामान फेंक दिया।