बंदगांव: बालपोस मैदान में अज्ञात लोगों ने एक महिला की हत्या की, शव का पोस्टमार्टम हुआ
बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना के बालपोस मैदान के समीप किशनुपुर गांव निवासी एक महिला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। मृतका का पोस्टमार्टम शनिवार दिन के तीन बजे चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि श्रीमती मेलगांडी कराईकेला साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रही थी।