कटेया थाना क्षेत्र के कल्यानापुर गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने एवं 12 हजार रुपये नकद की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित कमलेश तिवारी के कटेया थाना में आवेदन दे कर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को शाम 4:30 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।