भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में 13 साल के बच्चे का सिर मशीन से कटा, मैनपुरी में मांस के टुकड़े मां ने हाथ से समेटे
मंगलवार को 2 बजे रोटावेटर (मशीन) की चपेट में आकर 13 साल के बच्चे की गर्दन कट गई। मांस के टुकड़े खेत में बिखर गए, जिन्हें मां ने हाथ से समेटा। बच्चा पिता के साथ खेत पर गया था और रोटावेटर मे चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। अपनी आंखों के सामने बच्चे की मौत का सीन देखने के बाद से पिता बदहवास है। घरवालों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।