गुरुवार को 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी पर शिलापट्टों में शासनादेश का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने स्थानीय प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की।