महाराजगंज: घुघली बीआरसी पर शिक्षकों को मोटे अनाज पर दिया गया प्रशिक्षण
बुधवार दोपहर 3:00 तक घुघली विकास खण्ड के बीआरसी परिसर में प्राथमिक विद्यालयों के पचास शिक्षकों को मोटे अनाज के महत्व पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. ताहिर अली ने बताया कि श्रीअन्न में ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सावा आदि शामिल हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इनका सेवन मधुमेह, हृदय रोग और अन्य कई बीमारियों से बचाव में सहायक होता