गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनियार गांव में कुछ दबंगों के द्वारा झोपडी में आग लगा कर जला दी गई। जिसके बाद एसी एसटी थाना में कांड दर्ज हुआ, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने बुधवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर एसपी से नया की गुहार लगाई है।