राजगढ़: राजगढ में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित, 14 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से रैली
Rajgarh, Churu | Apr 13, 2026 बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंति की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर सर्किल तारानगर मोड़ राजगढ पर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, भीम आर्मी सहित सर्वसमाज के लोगों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व 14 अप्रेल को प्रात: 10 बजे दलित छात्रावास में रैली में पहुंचनेे का आहवान किया।