रायबरेली: आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरदर में उल्टा तिरंगा फहराया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
26 जनवरी रविवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर एक उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के बारे मे पड़ताल की गई,तो आज 26 जनवरी सुबह 9 बजे के आसपास झंडा फहराते समय जूते पहनकर डॉक्टर के द्वारा उल्टा झंडा फहराया गया है। जिससे तिरंगे का अपमान किया गया है। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बुद्धिजीवी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।