काराकाट: काराकाट में डूबती में लगे अंचल गार्ड की मौत, ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द उठा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
काराकाट मुख्यालय में तैनात अंचल गार्ड सह गृह रक्षक महेंद्र प्रसाद का शुक्रवार को निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी आकस्मिक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। शनिवार को सीनियर जिला कमांडेंट सह जिला फायर ऑफिसर अनिल कुमार वर्मा ने कार्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि दी गई है।