रीठी: रीठी में मेघों की मेहरबानी, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Rithi, Katni | Jul 1, 2026 रीठी तहसील क्षेत्र में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी। बीते कई दिनों से आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे किसानों के चेहरों पर उस समय खुशी लौट आई, जब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। रीठी तहसील क्षेत्र में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया और लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली।