गभाना: गभाना क्षेत्र में अग्रिशमन सप्ताह के अंतर्गत दमकलकर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान
गभाना क्षेत्र में अग्निशमन सप्ताह के तहत दूसरे दिन भी दमकल विभाग की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार को ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर दमकलकर्मियों ने पंपलेट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के उपाय, गैस सिलेंडर और बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया।