खुजनेर: राजगढ़ के तमोलिया गांव में एकदिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
राजगढ़ के तमोलिया गांव में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब ऋचा स्मार्टपुर परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाबल, पानखेड़ी, लटेड़िया एवं रावतपुरा गांव के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन सोनी कम्युनिटी मोबिलाइज टीना पंवार, सोहन सहित अन्य उपस्थित रहे