बांदा: चौबा का पुरवा के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार मौके से फरार
Banda, Banda | Jan 3, 2026 बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबा का पुरवा के पास बाइक की टक्कर लगने की वजह से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत का निवासी है। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया है।