बांदा: कांग्रेस ने रायफल क्लब खेल मैदान की नीलामी रोकने और मैदान का विकास कर मेजर ध्यानचन्द्र के नाम पर रखने की की मांग
Banda, Banda | Jan 3, 2026 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने शहर के मध्य स्थित खेल मैदान राइफल क्लब की नीलामी रोके जाने के संबंध मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री को अवगत कराया था। जिसका संज्ञान लेकर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्यमंत्री से नीलामी रोके जाने की पुरजोर मांग की है। जिसकी जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दी है।