परसिया: नागपुर में डीआरएम से सम्मानित हुए टेक्निशियन दीपक गयाप्रसाद नागवंशी,सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार मिला
परासिया रेलवे तकनीकि विभाग टीआरडी में टेक्निशियन के रूप में कार्यरत दीपक गयाप्रसाद नागवंशी के खाते में एक बडी उपलब्धि आई है। नागपुर में मध्य रेल के डीआरएम विनायक गर्ग के हस्ते उन्हंे सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य के लिए उन्हंे प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। मंगलवार को 4 बजे टीआरडी कार्यालय परासिया में उनकी इस उपलब्धियों पर खुशियां मनाई गई।