किस्को: किस्को प्रखंड मुख्यालय में भंवरों का आतंक, हमले में छात्र घायल
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में भंवरों (मधुमक्खियों) का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। विशेषकर सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को लगने वाले बाजार के दौरान राहगीरों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों पर भंवरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रखंड मुख्यालय भवन बिल्डिंग और आसपास के पेड़ों में बने छत्तों के कारण यह समस