परसिया: न्यूटन में भारत पैट्रोलियम के टैंकर से टकराकर युवक की मौत,मायावाडी जाने सडक पार कर रहा था मृतक
परासिया तामिया मार्ग पर न्यूटन में सडक पार कर रहे युवक कीे भारत पैट्रोलियम के टैंकर से टकराकर मौत हो गई । हादसा गुरुवार को साढे बारह बजे के आसपास का है। युवक को पुलिस के वाहन से परासिया अस्पताल पहुचाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डेढ बजे पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मायावाडी निवासी 32 वर्षीय दुर्गेश मर्सकोले की मौत हुई।