सिलाव: सिलाव में भीषण आग: 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Silao, Nalanda | Apr 4, 2026 नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत करियन्ना और विंडीडीह गांव में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में आग ने आसपास के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच