छतरपुर: अमित भटनागर को छतरपुर जिला अस्पताल से मिली छुट्टी प्रशासन के साथ बिजावर हुए रवाना।
छतरपुर जिले में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे अमित भटनागर को लगभग पांच दिन तक छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज 23 जुलाई शाम करीब 5:00 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अमित भटनागर विजावर पहुंचे, जहां उन्होंने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।अमित भटनागर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में