जगदलपुर: बस्तर जिले में राशनकार्ड से वंचित परिवारों के राशनकार्ड बनाने और नाम जोड़ने के लिए आयोजित होगा शिविर
कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा जिले में राशनकार्ड से वंचित परिवारों, सदस्यों के राशनकार्ड बनाने एवं राशनकार्ड में नाम जोड़ने तथा राशनकार्ड में ई-केवायसी हेतु ग्राम पंचायतों-वार्डों में 15 से 20 सितम्बर 2025 के मध्य विशेष शिविरों का आयोजन पंचायत भवनों, शासकीय भवनों में किया जाएगा।