चैनपुर: चैनपुर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। धूल भरी आंधी चलने लगी। चैनपुर- शाहपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पर असर पड़ा। हालांकि तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग में वज्रपात और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।