मैनपुरी: नगर पालिका की लापरवाही आई सामने शमशान घाट रोड पर डाले जा रहे कूड़े से लोग हो रहे बीमार, किया विरोध प्रदर्शन
मैनपुरी में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। नगर पालिका के द्वारा शमशान घाट रोड पर डाले जा रहे कूड़े से लोग काफी बीमार हो रहे है। तो वही आज ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। और मैनपुरी प्रशासन से कूड़े के ढेर को हटाए जाने को लेकर मदद की गुहार लगाई है।