मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में प्रधान पर जमीन पर कब्जा कराने का पीड़िता ने लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
तहसील घिरोर थाना ओछा क्षेत्र के ग्राम नगला वख़्ती निवासी महिला राजनश्री ने डीएम से शिकायत की जिसमे बताया की उसकी 9 बीघा जमीन पर प्रधान द्वारा कब्जा कराया जा रहा है। जिससे परेशान होकर के महिला अपने परिवार के साथ मुख्यालय पहुंची और डीएम से शिकायत करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।