खालवा: मौसम साफ होते ही बढ़ी गर्मी, 15 अप्रैल तक पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार
Khalwa, Khandwa | Apr 10, 2026 अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मौसम साफ होते ही गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं रात के तापमान में कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और राजस्थान में मौसम साफ होने व गर्म हवा के असर से आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा