माण्डलगढ़: महुआ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया
महुआ कस्बे के बस स्टैंड स्थित हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया। प्रातःकाल बालाजी महाराज का विधिवत स्नान, अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया। इसके बाद मंदिर में छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आज गुरूवार शाम करीब 5 बजे