जांजगीर चांपा की सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी डोरीलाल खैरवार को मौहाडीह गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डोरीलाल खैरवार, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।