भभुआ: भभुआ वार्ड 9 से दहेज प्रथा मामले के एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 27, 2026 भभुआ वार्ड 9 से दहेज प्रथा मामले के एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार की 6:30 बजे भभुआ प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वार्ड 9 निवासी रामजी सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह बताया जाता है। उन्होंने बताया कि 2017 में उसके भाभी संजू देवी द्वारा दहेज प्रथा मामला दर्ज कराया गया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था।