सुसनेर: इंदौर-कोटा हाईवे के त्रिमूर्ति मंदिर में लगेगा भक्ति का मेला, माताजी के 17वें चातुर्मास की पत्रिका का विमोचन
इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिमूर्ति मंदिर में पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री जेई श्री माताजी का 17वां चातुर्मास आयोजित होने जा रहा है। आज गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे मंदिर में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष कैलाश जैन खजांची, महेश जैन मंत्री और बसंतीलाल जैन समेत अन्य पदाधिकारियों और समाजजनों द्वारा चातुर्मास पत्रिका का गरिमामय विमोचन किया गया।