मकेर: पीर मकेर में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर तस्कर केला बागान में हुआ फरार, पुलिस ने खदेड़कर तस्कर को पकड़ा।
Maker, Saran | Apr 12, 2024 शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार इसे लेकर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि मौके से 25 लीटर महुआ शराब को जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर वहां के ममल पासवान को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई की सभ्रांत लोग सराहना कर रहे हैं।