निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा की होलसेल सब्जी मंडी में भीषण आग का तांडव, प्लास्टिक कैरेटों ने पकड़ी आग, लाखों के नुकसान की आशंका
गुरूवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के छोटी सादड़ी रोड स्थित होलसेल फल सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मंडी में रखे प्लास्टिक के कैरेटों ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने