भुसावर: भुसावर कस्बे की बरपाड़ा कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर में हुई चोरी, पीड़ित ने भुसावर थाने में कराया मामला दर्ज
भुसावर कस्बे की बरपाड़ा कॉलोनी में एक मकान से अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ली। पीड़ित घनश्याम व्रत शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को उनके घर पर पुताई का कार्य चल रहा था। शाम को उनके पिता रोशन लाल बाजार गए हुए थे। जब बुधवार देर शाम रोशन लाल बाजार से घर लौटे और अपने कमरे में गए, तो उन्हे जानकारी हुई।