बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में पिछले चार दिनों से भटक रही अज्ञात महिला, पहचान कराने की अपील
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित कचहरी मोड़ पर एक अज्ञात महिला पिछले चार दिनों से रह रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला संभवतः रास्ता भटककर यहां पहुंच गई हैं। उनकी भाषा भी आसपास के लोगों की समझ में नहीं आ रही है, जिसके कारण अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।महिला की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिवार या घर