हरदा: मूंग खरीदी आंदोलन के समर्थन में 10 जुलाई को हरदा मंडी बंद का आह्वान, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील।
Harda, Harda | Jul 9, 2026 भारतीय किसान संघ द्वारा मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से आंदोलन जारी है। आंदोलन को अब व्यापारी संगठन का भी समर्थन मिल गया है। इसी के चलते किसान संघ ने 10 जुलाई को हरदा कृषि उपज मंडी बंद रखने का अनुरोध करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा है।