धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के मकसूदाबाद के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार हुआ कैद
Dhampur, Bijnor | Jun 18, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे ग्रामीणों को पता चला कि अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद के जंगल में लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है।बुधवार/गुरुवार की रात को गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई।