चांदवा: विश्व यक्ष्मा दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेमिनार का आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा परिसर में विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डा शोभना टोपनो व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।