सिकंदराराऊ: गंगागढ़ी में खनन माफियाओं द्वारा किए गए गड्ढे की दलदल में फंसी कई नीलगाय, ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से किया रेस्क्यू
गंगागढ़ी में खनन माफियाओं के द्वारा मिट्टी का खनन करने के बाद गड्ढों को असुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है जिसमें कई नीलगाय फंस गई। गंगागढ़ी के दिलेर युवाओं ने इलाका पुलिस और 112 डायल को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा युवाओं की मदद से सभी जंगली नीलगायों को दलदल में से सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा गया है।