कोटा: वि खं कोटा के ग्राम करका में खीरा की खेती से सुभद्रा बनी लखपति दीदी, समूह और योजनाओं ने बदली जिंदगी
Kota, Bilaspur | Apr 11, 2026 ग्राम करका की सुभद्रा ने मेहनत,सही मार्गदर्शन और समूह की ताकत से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।आजीविका मिशन बिहान के तहत समूह से जुड़कर खीरा की खेती शुरू की और अब लखपति दीदी बन चुकी है।वर्तमान में सुभद्रा व समूह की महिलाएं 2 एकड़ में खेती कर हर दूसरे दिन लगभग 10 क्विं खीरा बेच रही है जिससे करीबन ₹7000 की आय हो रही है। मुख्यमंत्री का आभार जताया है